हजारीबाग, जून 12 -- हजारीबाग, वरीय संवाददाता। 14 जून दिन रविवार को विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर हजारीबाग जिला प्रशासन एवं हजारीबाग के विभिन्न संगठनों के द्वारा संयुक्त रूप से ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए सदर एसडीओ आदित्य पांडे सर के निर्देश पर कार्यपालक दंडाधिकारी प्रेम कुमार ने हजारीबाग कोचिंग एसोसिएशन के पदाधिकारीगण एवं शिक्षकों के साथ एक बैठक अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय में आयोजित की गई। इस बैठक में हजारीबाग कोचिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष जेपी जैन सचिव डॉ प्रकाश कुमार उपाध्यक्ष सुदेश प्रसाद आयुष कुमार बसंत कुमार रितेश कुमार सिंह रोहित कुमार सहगल कुमार लालू प्रसाद अन्य शिक्षक गण उपस्थित थे । यह भी पढ़ें- विश्व रक्तदाता दिवस पर महाविद्यालयों में लगेंगे स्वैच्छिक रक्तदान शिविर सदर एसडीओ आदित्य पांडे द्वारा सभी कोचिंग...