कानपुर, सितम्बर 6 -- कानपुर। राष्ट्रीय ट्रांसपोर्ट दिवस पर अखिल भारतीय ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में पनकी में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि कोपेस्टेट के चेयरमैन विजय कपूर ने ऐसे आयोजन की सराहना की। कहा कि दूसरों की जान बचाने के लिए रक्तदान सबसे बड़ा काम है। हर किसी को आगे आना चाहिए। शिविर में 25 लोगों ने रक्तदान किया। पार्षद दिनेश बाजपेई, आशीष नारंग, सुनील शर्मा, मंगल सिंह, वंश तोमर, साहिल तिवारी, संतोष सिंह चौहान, विक्की नारंग, बउवा ठाकुर, योगेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...