चंदौली, जून 11 -- चंदौली। बाबा कीनाराम स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से सम्बद्ध पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला संयुक्त चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। यह जानकारी ब्लड बैंक के प्रभारी अधिकारी दी है। उन्होंने बताया कि उक्त तिथि को आयोजित रक्तदान शिविर में कोई भी स्वैच्छिक रक्तदाता रक्तदान कर सकता है। इसके अलावा स्वयंसेवी संस्थाएं में भी इसमें शामिल होकर शिविर को सफल बनाने में अपना योगदान दे सकती है। यह भी पढ़ें- स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन कराएं : राज्यपाल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...