हापुड़, अप्रैल 13 -- रविवार को श्री चंडी मंदिर परिसर में श्री चंडी आद्यशक्ति पालकी सेवा समिति द्वारा प्रथम रक्तदान शिविर एवं फ्री हेल्थ चैकअप का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के 121 लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान शिविर में चंडी मंदिर प्रबंधक समिति हापुड़ के पदाधिकारियों व मंदिर के पुजारियों ने भी रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर के हिस्सा लिया। समिति के पदाधिकारियों ने लोगों को इसके प्रति जागरुक किया। इस मौके पर पालकी सेवा समिति हापुड़ के पदाधिकारीगण एवं सेवादारगण उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...