शामली, अप्रैल 6 -- हसनपुर लुहारी मे युवा जागरण के तत्वावधान मे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसके 49 युवाओं ने रक्तदान किया। इस दौरान रक्तदान करने वाले युवाओं को डाक्टरों की टीम ने रक्तदान करने के महत्व बताये। रक्तदान करने मे महिलाओं ने भी प्रतिभाग किया। गांव हसनपुर लुहारी में रविवार को जिला चिकित्सालय सहारनपुर की टीम ने बस स्टैंड निकट बारात घर में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर मे रक्तदान करने मे युवको के साथ महिलाओं मे भी रक्तदान करने मे खासा उत्साह दिखाई दिया। रक्तदान शिविर मे युवाओं व महिलाएं ने 49 यूनिट रक्तदान किया। डाक्टर रोहित सैनी ने बताया कि जिला चिकित्सालय सहारनपुर मे थैलासीमियी ए, प्लास्टिक एनीमिया के कम से कम 200 बच्चे रजिस्टर्ड है। जिनको महिने में 250 से ऊपर ब्लड जाता है। यहा शिविर उन्ही बच्चो को रक्त देने के लिए लगाये ज...