देवघर, जून 16 -- देवघर,प्रतिनिधि। यात्री सुविधा दिवस के अवसर पर सोमवार को हवाई अड्डा परिसर के टर्मिनल भवन में हवाई अड्डा (भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण - एएआई) देवघर और इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी देवघर के संयुक्त तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य मानव जीवन को बचाने और समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस कार्य में हवाई अड्डा के अधिकारियों, सुरक्षाकर्मियों और स्थानीय सहयोगियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर के दौरान कुल 9 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। जिसका उपयोग स्थानीय स्तर पर जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए किया जाएगा। विमानपत्तन निदेशक जॉय बनर्जी ने कहा कि यात्री सुविधा दिवस केवल यात्रियों को बेहतर सेवाएं देने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का...