रक्तदान शिविर में 65 यूनिट रक्त एकत्रित
फरीदाबाद, जून 7 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं भाजयुमो जिला प्रभारी गोल्डी अरोड़ा के सेक्टर-81 स्थित कार्यालय पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने रक्तदान को महादान बताते हुए इसकी महत्ता पर प्रकाश डाला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.