मुजफ्फरपुर, फरवरी 12 -- सरैया। सिउरी गोपीनाथपुर स्थित डिजाइन भवन पर वैशाली ब्लड लाइन परिवार की ओर से गुरुवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। आयोजक संतोष कुमार ने रक्तदान कर युवाओं का उत्साहवर्धन किया। डॉ. संदीप कुमार सागर ने बताया कि वैशाली ब्लड लाइन परिवार के दस वर्ष पूरे हो चुके हैं। शिविर में पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। बबिता, विजय लक्ष्मी, राहुल कुमार, सुमन कुशवाहा, धीरेंद्र कुमार, विनय कुमार, मो. शमीम, विकास कुमार, रंजीत कुमार, वरुण कुमार, आदर्श कुमार, तुषार सिंह, बिट्टू शर्मा, विजया लक्ष्मी, बबिता शर्मा, प्रवीण सम्राट, विशाल कुमार, वतन कुमार, संजीव कुमार, राकेश पांडेय, रत्नेश कुमार सहित कुल 52 लोगों ने रक्तदान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...