रुडकी, मार्च 9 -- मंगलौर। कोतवाली परिसर में सोमवार को आयोजित शिविर में 35 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। शिविर का उदघाटन पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिनय चौधरी ने किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है और समाज में मानवता का संदेश फैलता है। शिविर में पुलिस कर्मियों के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच के लिए चिकित्सकों की टीम मौजूद रही। रक्तदान करने वालों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज गैरोला, उप निरीक्षक वीरपाल नेगी, कमलकांत रतूड़ी, मनोज कठैत, नंदकिशोर भट्ट, जफर हुसैन, डॉ. अमित कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...