पूर्णिया, मई 24 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। युवा जागृति मंच की ओर से रजनी चौक स्थित एक भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 33 युनिट रक्त संग्रह किया गया। इस मौके पर मंच संस्थापक पवन कुमार चौधरी उर्फ कार्तिक चौधरी ने अपने जीवन का 50 वां रक्तदान किया। उन्होंने कहा की रक्त का कोई विकल्प नहीं होता है। इसलिए सभी स्वस्थ व्यक्तियों को रक्तदान करना चाहिए। आयोजन का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर मंच संस्थापक कार्तिक चौधरी, समाजसेवी दीपक अग्रवाल एवं समाज के प्रबुद्ध रक्तवीरों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुमन सिंह, मुकेश कुमार, प्रशांत चौधरी, कृष्ण देव सिंह, विकास कुमार, मिथिलेश जायसवाल, ऋषिकेश चौधरी, प्रीतम प्रियदर्शी, मनीष चौधरी, शिवम चौधरी, संजय सिन्हा, मुकेश कुमार, संतोष पोद्दार, सुमित कुमार, सुजी...