देवघर, मई 11 -- देवघर, प्रतिनिधि। बरनवाल सेवा सदन परिसर में रविवार को मातृ दिवस के अवसर पर बरनवाल महिला समिति देवघर द्वारा भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी देवघर की पहल ब्लड डोनेशन ऑन व्हील अंतर्गत स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री मंजू बरनवाल के नेतृत्व में आयोजित की गई एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता सरिता बरनवाल ने की। यह भी पढ़ें- एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजनकार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ देवघर विधायक सुरेश पासवान, डिप्टी मेयर टिप चटर्जी, समाजसेवी रीता चौरसिया, बीआईटी जसीडीह के रजिस्ट्रार शशि तिवारी, पूर्व समाज कल्याण पदाधिकारी रुन्नू मिश्रा, वार्ड पार्षद अनूप कुमार बरनवाल, भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी देवघर के वाइस चेयरमैन पीयूष जायसवाल, कोषाध्यक्ष राजकुमार बरनवाल एवं महिला प्रतिनिधि ममता ...