फतेहपुर, अप्रैल 27 -- फतेहपुर। अमर शहीद जोधा सिंह अटैया ठाकुर दरियाव सिंह चिकित्सा महाविद्यालय में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में छात्रों और स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर का उद्देश्य स्थानीय अस्पतालों में सुरक्षित रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और युवाओं को रक्तदान के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम को छात्र समुदाय से अच्छी प्रतिक्रिया मिली और पूरे आयोजन में उत्साह का माहौल बना रहा। शिविर के दौरान कुल 15 यूनिट रक्त एकत्र किया गया, जिसे जरूरतमंद मरीजों के लिए सुरक्षित रूप से संरक्षित किया गया है। आयोजन के बाद सभी रक्तदाताओं को उनके योगदान के लिए प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रमाण-पत्र वितरण समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य डा. आरके मौर्य, उप प्राचार्य एवं अन्य वरिष्ठ डाक्टरों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम म...