जमशेदपुर, जून 21 -- जमशेदपुर। जुगसलाई के राम टेकारी रोड स्थित ऋषि भवन में राविवर को साथ हम सबका फाउंडएशन के सदस्यओं द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जुगसलाई में सक्रिय विभिन्न संस्था के सदस्यओं ने भी रक्तदान किया है। जबकि क्षेत्र के वार्ड पार्षद ने रक्तदान शिविर में सहयोग की। हालांकि सुबह बारिश होने से रक्तदान विलंब से शुरू हुआ लेकिन शिविर में दर्जनों युवा और महिलाएं शामिल हुई। जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर में सदस्यों ने कहा कि, दुसरे की जीवन रक्षा में रक्तदान से बड़ा कोई अन्य दान नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...