रक्तदान शिविर में उमड़ा उत्साह, 12 यूनिट रक्त संग्रहित
रामगढ़, मई 11 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन, झारखंड प्रदेश की रामगढ़ शाखा की ओर से सोमवार को रक्तदान-अंगदान प्रकल्प के तहत स्थानीय जैन धर्मशाला में सदर अस्पताल के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 12 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर अस्पताल से पहुंची मेडिकल टीम की ओर से दीप प्रज्वलित कर और भगवान गणेश को माल्यार्पण के साथ किया गया। इस अवसर पर सम्मेलन की ओर से मेडिकल टीम को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया और मानव सेवा का संदेश दिया। रक्तदाताओं में प्रवीन कुमार जैन, विकास जैन, अमित जैन, गरिमा अग्रवाल, प्रिया अग्रवाल, निशा जैन, बिमल किशोर जाजू, आशा जाजू, आरती सिंह, आराध्या जैन, पुलक जैन और शाश्वत जैन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.