लखनऊ रजनीश रस्तोगी, मार्च 8 -- लखनऊ में रहीमाबाद के मुंशीखेड़ा में एक शिविर के दौरान रक्तदान करने वाले सभी लोग हेपेटाइटिस बी संक्रमित मिले हैं। एक साथ इतने लोगों में संक्रमण मिलने पर डॉक्टरों ने खतरे की आशंका जताते हुए पूरे इलाके के लोगों की जांच का सुझाव दिया है। शिविर बलरामपुर अस्पताल की ओर से 24 फरवरी को मुंशीखेड़ा में संत निरंकारी समागम के धार्मिक आयोजन में लगा था। इसमें 19 लोगों की अस्पताल की लैब में जांच के बाद तीन में हेपेटाइटिस बी की पुष्टि हुई। इसके बाद लोहिया संस्थान में भी जांच कराई गई, जहां सभी सैंपल हेपेटाइटिस बी संक्रमित पाए गए। फौरन बलरामपुर अस्पताल प्रशासन ने उच्चाधिकारियों को सूचित करते हुए संक्रमण प्रभावित गांवों में जांच शिविर लगाने का अनुरोध किया है। रहीमाबाद के चार गांवों तरौना, मुंशीखेड़ा, ससपन और जालामऊ गांव के लोगो...