गिरडीह, दिसम्बर 20 -- देवरी। देवरी स्थित प्रखंड सह अंचल कार्यालय में शुक्रवार को बीडीओ कुमार बंधु कच्छप, सीओ श्यामलाल मांझी, चिकित्सा पदाधिकारी डा दिनेश कुमार सिंह की अगुवाई में प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें बुधवार 24 दिसंबर को रक्तदान शिविर का आयोजन को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में रक्तदान शिविर को सफल बनाने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी। जिसमें लोगों को जागरुक कर रक्तदान करने की जानकारी देने की बात कही गई। बताया गया कि उपायुक्त के निर्देश पर 24 दिसम्बर को आयोजित रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक लोगों द्वारा अपना खून दान देने का निर्णय लिया गया है। मौके पर अंचलाधिकारी श्यामलाल मांझी, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दिनेश सिंह, बीपीएम आलोक कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि अजय राय, उप प्रमुख वीणा, प्रतिनिधि आशी...