मधुबनी, अक्टूबर 2 -- मधुबनी। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर गुरुवार को लेट्स इंस्पायर बिहार, मधुबनी अध्याय द्वारा सदर अस्पताल, मधुबनी स्थित ब्लड बैंक में एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का रिकॉर्ड राष्ट्रीय स्तर पर दर्ज किया जाएगा। पूरे मधुबनी जिले में आज के दिन राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जो जिले के लिए गर्व की बात है। शिविर का संयुक्त उद्घाटन सदर अस्पताल ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. कुणाल कौशल एवं लेट्स इंस्पायर बिहार, मधुबनी अध्याय के मुख्य संरक्षक कैलाश भारद्वाज द्वारा किया गया यह भी पढ़ें- सदर अस्पताल में आज लगेगा मेगा रक्तदान शिविर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...