हजारीबाग, अप्रैल 9 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। यूथ विंग के तत्वावधान में 13 अप्रैल को लक्ष्मी सिनेमा हॉल में सुबह नौ बजें से आयोजित किया जाएगा। संस्था के संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन एवं अध्यक्ष करण जायसवाल, उपाध्यक्ष विकास तिवारी एवं सचिव रितेश खंडेलवाल ने डीआईजी अंजनी झा को आमंत्रण पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि हजारीबाग जिले की जनता इस महाअभियान में बढ़-चढ़कर भाग ले। दुर्घटना के मामलों में अस्पतालों में रक्त की आवश्यकता अक्सर पड़ती है, वहीं थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए नियमित रक्त की जरूरत होती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...