रक्तदान शिविर का आयोजन कल
दरभंगा, जून 14 -- दरभंगा। एलएनएमयू के बीएड (नियमित) की एनएसएस इकाई एवं विश्वविद्यालय स्वास्थ्य केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर 15 जून को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। सभी रक्तदाताओं को डीएमसीएच की ओर से डोनर कार्ड तथा प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। शिविर के आयोजन को लेकर बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. अरविन्द कुमार मिलन की अध्यक्षता में शनिवार को बैठक हुई। इसमें चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. गीतेन्द्र ठाकुर, एनएसएस समन्वयक डॉ. आरएन चौरसिया, कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. उदय कुमार, अमित कुमार झा, अशोक चौधरी, संजय कुमार, समरेश कुमार आदि उपस्थित रहे। डॉ. मिलन ने बताया कि रक्त संचय के लिए डीएमसीएच के रक्त अधिकोष के प्रभारी डॉ. संजीव कुमार को पत्र दे दिया गया है।शिविर यह भी पढ़ें- विश्व रक्तदाता दिवस पर सजेंगे शिविर, स्वास्थ्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.