रक्तदान शिविरों में धांधली के मामले की बैठी जांच
सहारनपुर, अप्रैल 3 -- महानगर में चेरिटेबल ट्रस्ट और सोसायटी द्वारा रक्तदान शिविरों में धांधली के मामले में जांच बैठ गई है। इस ब्लड़ को अधिक रकम लेकर बेच दिया गया है। जनपद में नौ चेरिटेबल और सोसायटी संचालकों के ठिकानों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने दो दिन पहले छापामारी कार्रवाई की थी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मुख्यालय के निर्देश पर गठित औषधि निरीक्षकों की अंतर जनपदीय टीम ने जनपद के संचालित अलग-अलग चेरिटेबल ट्रस्ट और सोसाइटी के नौ ब्लड केंद्रों पर बुधवार को छापामारी की थी। कार्रवाई की सूचना स्थानीय अधिकारियों को भी नहीं दी गई थी। जांच के दौरान टीम विभिन्न अनियमितता मिली थी। चेरिटेबल और सोसायटी संचालकों के पास न तो रक्तदाताओं का पूरा रिकार्ड मिला और न ही यह स्पष्ट हो सका कि रक्त किन-किन मरीजों को दिया गया। रिकार्ड न मिलने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.