रक्तदान शिविरों में डॉक्टर उपलब्ध कराने की मांग
धनबाद, अक्टूबर 5 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी धनबाद के कार्यकारिणी सदस्य कुमार मधुरेंद्र सिंह ने रेडक्रास की ओर से आयोजित रक्तदान शिविरों में डॉक्टर की अनिवार्य उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में सिविल सर्जन को पत्र भेजकर मामले में तत्काल पहल करने का आग्रह किया है। पत्र में कहा गया है कि पूर्व में राज्यपाल सचिवालय के निर्देश के बाद कुछ समय तक व्यवस्था में सुधार हुआ था। अब फिर वही स्थिति उत्पन्न हो गई है। उन्होंने कहा कि रक्तदान के दौरान किसी रक्तदाता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर आपात चिकित्सा के लिए डॉक्टर की मौजूदगी जरूरी है। केवल टेक्नीशियन और काउंसलर के भरोसे रक्तदान शिविर संचालित करना उचित नहीं है।उन्होंने सिविल सर्जन से पूर्व में भेजे गए पत्र का अवलोकन कर पुनः स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.