रक्तदान में ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल होने की अपील
जमशेदपुर, जून 26 -- भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम द्वारा 28 जून को ज्यादा से ज्यादा लोगों को रक्तदान करने की अपील की गई है। यह अभियान की कड़ी में एसडीएसएम स्कूल फॉर एक्सीलेंस में स्व. एसडी सिंह की 28वीं पुण्यतिथि पर यह शिविर आयोजित किया गया है। रक्तदान शिविर के लिए रक्तदाताओं, विशेष कर युवा रक्तदाताओं को लगातार प्रेरित किया जा रहा है। ज्ञातब्य हो कि जून महीने में इस वर्ष पूर्व के अनुरूप वर्षा नहीं होने से लगातार रक्त जरूरतमंदों की संख्या बढ़ रही है और उस अनुपात के विपरीत रक्तदान में लगातार कमी आ रही है, जिसको देखते हुए लगातार युवाओं से रक्तदान की अपील की जा रही है। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने युवाओं से 28 जून को रेड क्रॉस भवन में शुबह 9 बजे से संध्या 4 बजे तक रक्तदान की अपील की है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.