बिजनौर, जून 15 -- विश्व रक्तदाता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में रक्तदान में अग्रणी पांच संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर 46 ने जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान में प्रतिभाग किया। सदर विधायक व वरिष्ठ भाजपा नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। इसके अलावा जिले में भी विभिन्न स्थानों पर रक्तदान हुआ। मेडिकल कालेज से सम्बद्ध जिला संयुक्त चिकित्सालय के ब्लड बैंक में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक समेत अन्य संस्थाओं के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि सदर विधायक सुचि मौसम चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी मौसम व एएसपी सिटी डा. कृष्ण गोपाल ने रक्तदान में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए संत निरंकारी मिशन, ड्रोना एकेडमी, सारथी हम फाउंडेशन व सीएचसी धामपुर समेत पांच संस्थाओं व पांच रक्तदाताओं को प्र...