लखीमपुरखीरी, जनवरी 24 -- पं. दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज यूपी बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. योगेन्द्र प्रताप सिंह ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि रक्तदान से न केवल किसी का जीवन बचाया जा सकता है, बल्कि यह समाज के प्रति हमारा नैतिक दायित्व भी है। पूर्व छात्र परिषद ने बताया कि प्रत्येक दानदाता का रक्तदान कार्ड बनाया गया जो एक वर्ष तक मान्य रहेगा। इस कार्ड से रक्तदाता या उसके परिजन आवश्यकता पड़ने पर वर्ष भर में कभी भी जिला अस्पताल की ब्लड बैंक से एक यूनिट रक्त प्राप्त कर सकते हैं। पुष्पेन्द्र कुमार, अंकित सिंह, डा. जयराम, मयंक रंजन, डा. अंशुल, डा. आनन्द गुप्ता, राकेश शर्मा, अनिकेत कश्यप, सूरज, आचार्य विजय कुमार श्रीवास्तव, डा. रचित मिश्रा, मितेन्द्र गुप्ता, डा...