पाकुड़, फरवरी 24 -- उपायुक्त पाकुड़ की पहल पर प्रत्येक माह की 24 तारीख को आयोजित किए जाने वाले रक्तदान शिविर कार्यक्रम के तहत मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर में समाचार भेजे जाने तक 10 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया था। रक्तदान करने वालों में महिलाओं व पुरुषों की संख्या दिखी। इस अवसर पर बीडीओ डॉ़ सिद्धार्थ शंकर यादव, एजीएम राजेश कुमार, लैब टेक्नीशियन गुलाम गौश, शौकत अली, आनंद राज आर्या, जेएसएलपीएस कर्मी, डीलर, सामाजिक कार्यकर्ता सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे। रक्तदान करनेवालों को प्रमाण पत्र दिया गया है। साथ ही रक्तदाताओं को फल, जूस, मिठाई, मिनरल वाटर भी उपलब्ध कराया गया है। इस अवसर पर बीडीओ डॉ़ सिद्धार्थ शंकर यादव ने बताया कि रक्तदान शिविर में लोगों को विशेषकर युवाओं को अवश्य ब्लड डोनेट करना चाहिए। इससे किसी जरुरतमंद की ज...