सिमडेगा, जून 26 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। मानवता की सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करते हुए जेएसएलपीएस के द्वारा ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर जिले के सभी प्रखंडों से स्वयं सहायता समूहों की लगभग 227 महिला सदस्य, जेएसएलपीएस के कर्मी, विभिन्न स्तर के कैडर तथा उनके परिवार से जुड़े युवक-युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता देखने को मिली, जिससे समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता एवं सकारात्मक संदेश का प्रसार हुआ। रक्तदान शिविर के दौरान सदर अस्पताल एवं ब्लड बैंक की चिकित्सकीय टीम द्वारा उपस्थित सभी इच्छुक महिलाओं एवं प्रतिभागियों की स्वास्थ्य जांच की गई। स्वास्थ्य जांच एवं पात्रता सत्यापन के बाद चयनित रक्तदाताओं द्वारा उत्साहपूर्वक रक्तदान...