सिद्धार्थ, मई 16 -- शोहरतगढ़। नगर पंचायत कार्यालय सभागार में सामूहिक रक्तदान शिविर का आयोजन शुक्रवार को किया गया। जिसमें उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़,नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि व थानाध्यक्ष सहित 36 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले लोगों से नगर व क्षेत्रवासी प्रभावित हुए। नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित रक्तदान शिविर में उपजिलाधिकारी विवेकानंद मिश्रा ,नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, थानाध्यक्ष नवीन सिंह, उपनिरीक्षक बलिराम गौड़, महिला कांस्टेबल नेहा, दिनेश यादव, प्रभाकर यादव, कृष्णपाल सिंह, संजय कुमार, रामप्रवेश यादव, मुकेश यादव, लेखपाल सुनील सिंह, लिपिक राजेश त्रिपाठी, अधिवक्ता नागेन्द्र श्रीवास्तव गुड्डू, नगर के युवा साथी राजेश जयसवाल, मनोज तिवारी, शिखर अग्रवाल, बदरे आलम, विकाश सिंह, अभिषेक कश्यप, वीरेंद्...