देहरादून, मार्च 9 -- देहरादून। बालाजी फाउंडेशन और देहरादून चैरिटेबल ब्लड सेंटर की ओर से प्रेमनगर के श्यामपुर चौक स्थित दुर्गा माता मंदिर में 12वें निशुल्क रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ क्षेत्रीय पार्षद अनिल नौटियाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। युवाओं और महिलाओं ने उत्साह दिखाया और 29 यूनिट रक्त दान किया। पार्षद अनिल नौटियाल, डॉ. नरेश प्रसाद भट्ट और मंदिर समिति अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र व कार्ड देकर सम्मानित किया। डॉ. भट्ट ने कहा कि थैलेसीमिया और कैंसर पीड़ितों के लिए समय पर रक्त उपलब्ध कराना ही असली सेवा है। कार्यक्रम में विकास गुप्ता, खुशी नेगी और ताजवीर नेगी का विशेष सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...