पीलीभीत, जून 12 -- पीलीभीत। विश्व रक्तदाता दिवस पर मेडिकल कॉलेज में 14 जून से 13 जुलाई तक विशेष स्वैच्छिक रक्तदान अभियान चलाया जाएगा। इसमें 450 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। रक्तकोष विभाग के अनुसार लक्ष्य प्राप्ति के लिए विभिन्न शासकीय एवं गैर-शासकीय संस्थाओं, सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवी समूहों से संपर्क कर उन्हें अभियान से जोड़ा जा रहा है। अभियान के प्रथम चरण में 12 जून को मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय कार्यालय में विशेष रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। वहीं 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस पर व्यापक स्तर पर रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। यह भी पढ़ें- रक्तदान महादान: एक माह में 450 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रक्तकोष प्रभारी डॉ. परीक्षित सिंह ने बताया कि रक्तदा...