सिद्धार्थ, सितम्बर 16 -- सिद्धार्थनगर। इंजीनियर्स डे के अवसर पर उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के तत्वावधान में प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के परिसर में स्व. इंजीनियर आर.के. दत्ता जी की पुण्यतिथि के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक है। रक्त की एक-एक बूंद किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को आगे आकर रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करना चाहिए। कार्यक्रम में अधिशासी अभियंता ई. कमल किशोर, आयोजक ई. शम्भूनाथ कुशवाहा, जिला सचिव ई. चंद्रसेन प्रताप सिंह, लालचंद पटेल, ठेकेदार संघ अध्यक्ष छोटे चौबे, ठेकेदार बृजकिशो...