बोकारो, जून 15 -- बोकारो, प्रतिनिधि। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर सेल एससी-एसटी इम्प्लाईज फेडरेशन ने शंभू कुमार यूनिट अध्यक्ष सह केन्द्रीय कमेटी सदस्य के नेतृत्व में बोकारो जनरल अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। यह भी पढ़ें- स्काउट गाइड ने किया रक्तदान कार्यक्रम की मुख्य बातें इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि अधिसाशी निदेशक डॉ बीबी करुणामय, (चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाएं), विशिष्ठ अतिथि डॉ आरके गौतम, बीजीएच के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ सुरेन्द्र कुमार व डॉ श्रवण कुमार मौजूद रहे। डॉ बीबी करुणामय ने कहा कि नियमित रूप से रक्त दान करने से हृदय स्वास्थ्य में सुधार होता है। रक्त एक ऐसा दवाई है जो लोगो को जीवनदान देता है। शम्भु कुमार ने कहा रक्तदान महादान है, यह एक ऐसा उपहार है जो कोई भी स्वस्थ व्यक्ति किसी ज़रूरतमंद को दे सकता है। रक्तदान न केवल ...