रिषिकेष, सितम्बर 13 -- संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से सोमवार को ऋषिकेश स्थित विस्थापित डोबरा क्षेत्र में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर को लेकर रविवार शाम सेवादारों ने विस्थापित व आसपास क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली। पैदल व दोपहिया वाहनों पर सवार सेवादारों ने स्थानीय लोगों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान की अपील की। मिशन के वॉलिंटियर्स हाथों में तख्तियां लिए रक्तदान महादान, इससे बड़ा नहीं कोई वरदान है, छोड़ के सारे काम आओ करें, हम रक्तदान आदि नारे लगाकर लोगों को प्रेरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...