अल्मोड़ा, मार्च 8 -- अल्मोड़ा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कांगो ब्रिगेड की 19 सिख रेजीमेंट (विजय बटालियन) ने रक्तदान किया। इसके अलावा महिला मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप भी लगाया गया। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा के निर्देशन और डॉ. अनिल पांडेय के मार्गदर्शन में हुए कार्यक्रम में 20 यूनिट रक्त संग्रहित किया और 38 महिलाओं की हीमोग्लोबिन स्क्रीनिंग और ब्लड ग्रुप की जांच की। मेजर डॉ. निखिल बैंस ने कार्यक्रम की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...