हाजीपुर, जून 21 -- भाजपा के जिला महामंत्री रविन्द्र सिंह ने पार्टी कार्यर्ताओं आम नागरिकों से रक्तदान की महत्ता हो बताने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की अपील की है। युवाओं को खास कर आगे आने का आह्वान किया है। रक्त दान करने से दुर्घटना और गंभीर रुप से बीमार लोगों की जान बचाई जा सकती है। रविवार को वे स्थानीय एक सभागार में स्माइल इंडिया फाउंडेशन की मासिक बैठक में विचार में विचार व्यक्त कर रहे थे। अध्यक्षता सुमित जायसवाल ने की। बैठक संगठन के विस्तार पर विस्तृत चर्चा एवं रूपरेखा तैयार की गई। चर्चा में विचार किया गया कि संगठन को पूरे प्रदेश स्तर तक विस्तृत करने की बात की गई। वैशाली जिले के अलावा अन्य जिलों जागरूता अभियान चलाया जा रहा है। इस बैठक में फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रवीण कुमार मौजूद थे। अन्य सक्रिय सदस्यों में प्रियंका कुमारी, राजीव रंजन, ...