फतेहपुर, जून 12 -- फतेहपुर। अहमदाबाद के मेघाणी नगर में हुए प्लेन क्रैश हादसे की पहली बरसी पर दुर्घटना में मरने वाले लोगो की याद में रक्तदान कर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सर्व फार ह्यूमेनिटी के तत्वाधान में संस्था के सदस्यों सहित युवाओं द्वारा असमय काल के गाल में समाए 242 मृतकों की याद में जरुरतमंदो की मदद के लिए अरविंद तिवारी, धर्मेंद्र यादव, धर्मराज, प्रांशु मौर्य और अनुज कुमार ने रक्तदान किया। इस मौके पर राजेश मौर्य, अमन यादव, अनामिका पाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...