बेगुसराय, अप्रैल 13 -- तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। दिव्यांशु एजुकेशनल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा सेंट पॉल पब्लिक स्कूल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में दर्जनों लोगों ने रक्तदान किया। मौके पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी रक्तवीरों को सम्मानित किया गया। रक्तदान करने वालों को स्कूल के प्रबंधक सुनील कुमार सिंह, हरे राम राय, एवं संजय राय के साथ प्राचार्या तनु सौरव, समन्वयक रामकुमार मिश्र शिक्षक रामपुनीत राय, राजेंद्र कुमार, सुधांशु वत्स एवं संजीव कुमार राय ब्लड डोनर को फलदार पौधा और चादर भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रबंधक ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना भी था। यह भी पढ़ें- रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश रक्तदान शिविर के आयोजन में रोटरी ब्लड बैंक के चिकित्सकों की टीम मौजूद थी। कुल 18 रक्...