पीलीभीत, अप्रैल 27 -- बरखेड़ा। नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल की पहल पर चैरिटेबिल ब्लड सेंटर की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया। नपं अध्यक्ष की पत्नी ममता भोजवाल समेत अन्य क्षेत्रीय लोगों ने इसमें उत्साह दिखाया। रक्तदाताओं में अनुज, अतुल सक्सेना, लक्की, संतोष भारती ने भी रक्तदान किया। स्वास्थ्य जांच का भी काउंटर लगाया गया। जिस पर बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य की जांच कराई। रोगियों को चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। यह भी पढ़ें- काम की खबर-- यह भी पढ़ें- मंगल महोत्सव: शिविर में 40 लोगों ने किया रक्तदान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...