पीलीभीत, जून 14 -- रविवार को विश्व रक्तदान दिवस पर एसएसबी के डीआईजी अनिल कुमाए शर्मा की निगरानी में क्षेत्रक मुख्यालय एवं 49वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) द्वारा संयुक्त रूप से मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। डिप्टी कमांडेंट दुर्गा प्रसाद और डॉ. सौम्या, सहायक कमांडेंट चिकित्सा, 49वीं वाहिनी सहित अन्य बलकर्मी ने जवानो का उत्साह बढ़ाया। शिविर में मौजूद अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय दिया। विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने तथा स्वस्थ भारत की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सार्थक पहल सिद्ध करते हुए संकल्प भी लिया। यह भी पढ़ें- स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 64 यूनिट रक्त किया संग्रहित कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को नियम...