रक्तदान कर आरक्षी राहुल कुमार ने बचाई महिला की जान
वाराणसी, अगस्त 1 -- वाराणसी। गोमती जोन कार्यालय में सोशल मीडिया सेल में तैनात आरक्षी राहुल कुमार ने समय पर रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। भारत रक्त सेवा मंच पुलिस परिवार व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सूचना मिली कि महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर सेंटर में भर्ती महिला सुनीता को तत्काल रक्त की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही आरक्षी राहुल कुमार बिना देर किए अस्पताल पहुंचे और स्वेच्छा से रक्तदान किया। उनके समय पर किए गए रक्तदान से मरीज के उपचार में महत्वपूर्ण सहायता मिली। यह राहुल कुमार के जीवन का तीसरा स्वैच्छिक रक्तदान है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.