जमशेदपुर, फरवरी 10 -- जमशेदपुर। आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल द्वारा बुधवार को पीड़ित की सहायता के लिए जमशेदपुर ब्लड सेंटर में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। आनंद मार्ग के सुनील आनंद ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, दूसरे की जीवन बचाने के लिए रक्त दान करने वालों को पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए पौधा एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...