वाराणसी, मार्च 26 -- वाराणसी। जय श्री कृष्णा फाउंडेशन की ओर से 29 मार्च को श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। इसमें जो व्यक्ति रक्तदान करेंगे उन्हें बाबा के स्पर्श दर्शन का अवसर मिलेगा। सिगरा स्थित कार्यालय में गुरुवार को सदस्यों ने इस संबंध में बैठक की। फाउंडेशन के संस्थापक संजीव अग्रवाल ने कहा कि सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। लोगों से अपील है कि वह अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचें और रक्तदान कर मानव सेवा के कार्य में सहभागिता सुनिश्चित करें। इस दौरान संयोजक नीरज पारीख, अजीत बजाज, डॉ. आशीष गुप्ता, प्रदीप मल्होत्रा, रितेश अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, दिव्या अग्रवाल,कंचन भट्टाचार्य, डॉ. शालिनी राणा, श्वेता गौरव गुप्ता, मुन्ना चौरसिया, नितेश सिंह, अभिषेक भट्टाचार्य आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्त...