बहराइच, मार्च 13 -- कैसरगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कैसरगंज में जरूरतमंद मरीजों को समय-समय पर रक्त की आवश्यकता को देखते हुए स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर इण्डियन रेडक्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में 14 मार्च को सुबह 10 बजे आयोजित होगा। शिविर में मेडिकल कॉलेज की टीम रहेगी। अधीक्षक डॉ. एनके सिंह ने क्षेत्र के सामाजिक संगठनों, युवाओं और आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर शिविर को सफल बनाने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...