देहरादून, अप्रैल 25 -- देहरादून। उत्तरांचल कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में शनिवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के चेयरमैन डॉ. एसएस साहनी और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ कमल साहनी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में यह सामाजिक सेवा कार्यक्रम संपन्न हुआ। शिविर में बड़ी संख्या में छात्रों, शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए गए। कार्यक्रम के अंत में कॉलेज प्रशासन ने सभी रक्तदाताओं, आयोजकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- शिविर में युवाओं ने दिखाया उत्साह, 65 यूनिट रक्तदान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...