मुरादाबाद, जुलाई 1 -- मुरादाबाद। चक्कर की मिलक स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर बुधवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान कार्यालय पर ही रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया इसके बाद पौधारोपण कार्यक्रम किया गया। दोपहर बाद जिला अस्पताल पहुंचकर मरीज को फलों का वितरण भी किया गया। शाम के समय कार्यालय पर केक काटा जाएगा। इस दौरान धर्मेंद्र यादव लखन सैनी प्रेम बाबू बाल्मिक महेंद्र कुमार समेत बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष जयवीर यादव ने बताया कि पूरे जिले में राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सपाजनों ने किया रक्तदान यह भी पढ़ें- सपा अध्यक्ष अख...