फरीदाबाद, जुलाई 28 -- पलवल। राष्ट्रपति राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) पुरस्कार से सम्मानित युवा समाजसेवी हरीश पेलक ने अपना जन्मदिन समाजसेवा और पर्यावरण संरक्षण को समर्पित करते हुए प्रेरणादायी पहल की। उन्होंने नागरिक अस्पताल पलवल में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. चरण सिंह प्रजापति के साथ स्वैच्छिक रक्तदान किया और अस्पताल परिसर में फलदार व छायादार पौधे लगाकर लोगों को मानव सेवा तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर हरीश पेलक ने कहा कि जन्मदिन जैसे व्यक्तिगत अवसरों को समाजहित के कार्यों से जोड़ने से उनका महत्व और बढ़ जाता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचा सकता है। उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा सबसे बड़ा धर्म है और प्रत्येक नागरिक को अपनी सामाजिक ...