हरिद्वार, अप्रैल 19 -- गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कन्या गुरुकुल परिसर में रक्तदान एवं नेत्र ज्योति परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसमें मां गंगा ब्लड सेंटर की चिकित्सा टीम से डॉ. संदीप कुमार, कार्तिक राजपूत, उजाला देवी और नेत्र धाम आई केयर चिकित्सालय से डॉ. कुलदीप राठौर और सोनम ने सेवाएं दीं। कार्यक्रम के आयोजन में अंग्रेजी विभाग की छात्रा लक्ष्मी कनौजिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर डॉ. मुदिता अग्निहोत्री, प्रो. सुरेखा राणा, प्रो. मंजूषा कौशिक, प्रो. बबीता शर्मा, प्रो. मीरा त्यागी, प्रो. कल्पना सागर, प्रो. निशा शर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...