रांची, जून 20 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड में समय-समय पर रक्त की कमी की समस्या गंभीर रूप लेने लगी है। राज्य के बड़े सरकारी अस्पतालों से लेकर जिला अस्पतालों तक में कई बार मरीजों और उनके परिजनों को रक्त के लिए संघर्ष करना पड़ता है। कई तरह के ब्लड न तो सरकारी ब्लड बैंक और न ही निजी ब्लड बैंक में समय पर उपलब्ध हो पा रहे हैं। समय पर ब्लड उपलब्ध नहीं होने से दुर्घटनाओं, प्रसव, कैंसर, थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों की यह जान पर बन आती है। ऐसे में रक्त शिविर लगाने वाली संस्थाएं और ब्लड बैंक के इंचार्ज का मानना है कि रक्त संकट से निपटने के लिए अब अस्थायी नहीं, बल्कि स्थायी समाधान पर काम करने की जरूरत है। सबसे महत्वपूर्ण समाधान राज्य के सभी ब्लड बैंकों की प्रभावी नेटवर्किंग होनी चाहिए। वर्तमान में कई बार एक ज...