उन्नाव, जनवरी 12 -- उन्नाव। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में लाइफ सेवर्स संस्था ने सोमवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया। रक्तदान शिविर में वेद प्रकाश साहू ने सर्वप्रथम रक्तदान किया। उनके साथ प्रखर निगम, संजीव सिंह, सुशील कुमार शुक्ला, मंजीत सिंह, अनुराग सिंह राठौर, जसपाल सिंह, अजय कुमार, वरुण सूरी एवं जसमीत सिंह ने भी रक्तदान किया। संस्था ने सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्र भेंट किया। इस अवसर पर डॉ. संजय मिश्रा, निम्मी अरोड़ा, डॉ. मनीष सिंह सेंगर, बृजेश चंद्र, जनरैल सिंह, प्रभात सिन्हा,आशीष शुक्ला, चेतन मिश्रा, डॉ. राजेश सिंह, निमेष पटेल, सोनी देवी, अजय कुमार, सुनील कुमार, पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...