सोनभद्र, फरवरी 13 -- दुद्धी। प्रगति फाउंडेशन के तत्वावधान में 15 मार्च को दुद्धी में बीर बिरसा मुंडा अंतर्राष्ट्रीय रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया हैं। विकास अग्रहरि ने बताया कि इस आयोजन में देशभर के रक्तदाता रक्त वीरों को सम्मानित किया गया हैं। इसके लिए देशभर के रक्तदाताओं को आमंत्रण पत्र भेजा जा रहा हैं। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सेवा को नई ऊर्जा देना, समाज में विश्वास मजबूत करना तथा आने वाली पीढ़ी को रक्तदान के लिए प्रेरित करना हैं। समारोह में उत्कृष्ट योगदान देने वाले करीब 251 लोगों को सम्मानित करने की योजना हैं। आयोजन में भारत के अलावा नेपाल, भूटान तथा बंगलादेश से भी जाने माने रक्तवीर शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...