रक्तदाताओं ने ली हिमालय संरक्षण की शपथ
विकासनगर, सितम्बर 6 -- द एनफील्ड स्कूल में रविवार को रक्तदान कर शिक्षकों ने हिन्दुस्तान के हिमालय बचाओ अभियान की शपथ ली। स्कूल के प्रधानाचार्य ओपी चुग ने लोगों को हिमालय बचाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संकल्प दिलाया। समिति अध्यक्ष अनंत सोलंकी ने कहा कि हिमालय केवल उत्तराखंड की पहचान नहीं, बल्कि देश के पर्यावरणीय संतुलन और जल स्रोतों का प्रमुख आधार है। इसके संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए प्रयास करने चाहिए। प्रधानाचार्य ओपी चुग ने कहा कि हिमालय संरक्षण के लिए जागरूकता के साथ सामूहिक प्रयास भी जरूरी हैं। युवाओं और विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के अभियान से जोड़कर हिमालय बचाने की दिशा में प्रभावी पहल की जा सकती है। मौके पर समिति के सचिव रामनारायण रतूड़ी, अनिल राणा, योगेश गुप्ता, अमित म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.